
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने युवक बॉबी (एचएस 25 ए थाना मक्खनपुर)) पुत्र राजबहादुर को मुखबिर की सूचना पर नगला बरी से गिरफ्तार कर लिया। युवक का आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त पर थाना मक्खनपुर,रामगढ़ में मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में फरार चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी,उप निरीक्षक सामून अली,हेड कांस्टेबल दिनेश तिवारी,कांस्टेबल यदुवेन्द्र सिंह मौजूद थे।