
उत्तर प्रदेश। योगी सरकार के उत्तर प्रदेश में 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में सरकार द्वारा जनता को अपनी उपलब्धियां बताई जा रही हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कई योजनाएं चलाकर आमजन को लाभ दिया। चार साल में सरकार ने कई कार्य किए हैं जोकि इस प्रकार हैं-
1-4 वर्ष में गन्ना किसानों को 1.25 लाख करोड़ का भुगतान।
2-5 वर्ष 2012- 17 में गन्ना किसानों को कुल 95000 करोड़ का भुगतान।
3-36 हजार करोड़ से 8600000 किसानों का ऋण माफ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2.2 करोड़ किसानों के खातों में 27134 करोड हस्तांतरित (किसान कल्याण मिशन)।
4-एम एस पी में लगभग 2 गुना तक की वृद्धि 66000 करोड से 378 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न की खरीद और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2 करोड़ 5 लाख किसान बीमित 21,64000 किसानों को 1910 करोड़ की क्षतिपूर्ति।
5-मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना- खातेदार,सहखातेदार,किसान परिवारों के कमाऊ सदस्यों तथा पट्टेदार,बटाईदार को भी योजना का लाभ।
6-तीन लाख 58 हजार करोड़ का फसल ऋण वितरण।
7-रमाला,पिपराइच, मुंडेरखा चीनी मिलों सहित 20 चीनी मिलों का आधुनिकरण एवं विस्तारीकरण।
8- निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में 5 लाख 5 हजार गोवंश सुरक्षित, गोवंश रखने पर प्रति गोवंश पर प्रतिमाह 900 रुपये की सहायता।
9-3. 77 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में वृद्धि।
10-40 वर्षों से लंबित बाणसागर परियोजना पूर्ण हुई।