विवेक ओबेरॉय को लेकर एक ऐसी खबर जिसे सुनकर कई लोगों को झटका लगने वाला है

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है लेकिन कभी कभी वीडियो का वायरल होना लोगों के लिए मुसिबत बन जाता है।बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ भी हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है। विवेक ओबेरॉय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ट्रैफिक के नियम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो रात को मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आए। विवेक ने यहां पर ये गलती कर दी कि वो बिना हैलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे। इसके साथ ही इस वीडियो के बैकग्राउड में फिल्म साथिया का गाना बज रहा था और उनके साथ पत्नी प्रियंका बैठी हुई थी।
विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो इनता वायरल हो गया कि इस वीडियो पर एक पुलिस के नजर पर गई। जिसके बाद उनका 500 रूपए का चालान काट दिया। आपको बता दें कि विवेक का चालान धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें कि अभिनेता विवेक ओबरॉय के मुंबई, जुहू स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है। पिछले साल ही अक्टूबर के महीने में एक बजे के आस-पास बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक के घर पहुंचे और उनकी पत्नी से पूछताछ की। दरअसल, पुलिस सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा की तलाश कर रही है और पुलिस को शक है कि विवेक की पत्नी अपने भाई को फरार कराने में मदद की है। वह एक महीने से फरार है। एजेंसी