

आगरा। आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार होने के चलते भक्तों का शिवालयों में सैलाब उमड़ रहा है। चहुंओर बम-बम भोले के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। भक्त भोलेनाथ का विभिन्न सामग्री से पूजन कर रहे हैं। शिवजी के प्रिय श्रावण मास के सोमवारों का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि श्रावण मास में शिव की आराधना करने से सभी दुखों का निवारण हो जाता है।
परिक्रमार्थियों के पहुंचने के चलते कल शाम से ही शिवालयों में भोलेनाथ की जय-जयकार एवं घंटे-घड़ियालों की गूंज सुनाई देने लगी थी। अलसुबह से ही महिला-पुरुष एवं बच्चे हाथों में पूजा की सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं। वे शिवजी का दूध-जल से अभिषेक कर बेलपत्र आदि चढ़ाकर प्रभु नाम का जाप करने में जुटे हैं। वैसे तो परिक्रमा के चलते कल शाम से ही शहर के चारों कोनों पर स्थित राजेश्वर महादेव, कैलाश मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर एवं पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया था। शिव भक्तों के उमड़ने का सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी था। परिक्रमा मार्ग रात से लेकर सुबह तक बम-बम भोले एवं जयकारों से गूंजता रहा। सभी शिव भक्त भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे और शिव मंदिरों में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। परिक्रमा मार्ग में सैकड़ों स्थानों पर भंडारे लगाए गए।
बल्केश्वर महादेव मंदिर में लगे मेले का मेयर नवीन जैन एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहीं से ही भक्तों ने शहर की परिक्रमा शुरू की थी। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने झूलों पर झूलने के अलावा सामान भी खरीदा। बल्केश्वर महादेव मंदिर में अलसुबह प्रभु के पट खोले गए और महाआरती हुई। इसके बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण भक्तों को किया गया।
दूरदराज से पहुंचकर भक्त बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। इधर, शाहगंज में परिक्रमा मार्ग पर लगे भंडारे में सांसद एसपी सिंह बघेल ने भक्तों को प्रसाद का वितरण किया।
वहीं बटेश्वर में कल से सोरों से गंगाजल भरकर लाए कांवड़ियों का जुटना शुरू हो गया था, जिन्होंने आज सुबह गंगाजल से महादेव का अभिषेक किया। इसके अलावा शहर के रावली मंदिर, मन:कामेश्वर मंदिर आदि में भी भक्तों का सैलाब जलाभिषेक करने के लिए उमड़ रहा है। आज भी शहर भर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
सहयोगी होंगे सम्मानित
आगरा। शिव शक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी परिक्रमा मार्ग में लगाए गए भंडारा एवं मेडिकल कैम्प में सहयोग करने वालों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह आज शाम सात बजे से दयालबाग स्थित शाखा कार्यालय पर होगा। वहीं कांग्रेस द्वारा बल्केश्वर महादेव मेले में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरविंद दौनेरिया ने किया।
more recommended stories
वार्षिकोत्सव में दिव्यांगों ने भी बिखेरा अपना जलवा
नई दिल्ली । महर्षि दयानंद पुनर्वास.
नागरिकता कानून को लेकर यूपी के इन जिलों में तनाव,इंटरनेट पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश। नागरिकता संशोधन बिल के.
यूपी के बलिया में हुआ सिलिंडर ब्लास्ट से छात्रा सहित 5 महिलाएं झुलसीं
उत्तर प्रदेश । बलिया यूपी के.
आइनॉक्स लाया गोरखपुर में नये सिनेमा अनुभव
गोरखपुर. भारत की प्रमुख मल्टीप्लेक्स श्रृंखला.
जापान में मिली बिहार के लाल को 37 लाख रुपये की शानदार नौकरी
बिहारी। छात्र अपनी मेहनत की बदौलत.
मिलावटी कैफे ताजनगरी का टेक्नोलॉजी कैफे बन गया, खाद्य विभाग के मानकों को बनाए रखा जा रहा है
साजिद खान आगरा। भले ही खाध.
मदरसे में तालीम हासिल कर छोटी सी उम्र में हाफिज बने आगरा के प्रिंस उर्फ ईमरोज
साजिद खान आगरा में मदरसे में.
एक युवक की 2 सगी बहने निकली प्रेमिका,पुलिस भी रहे गयी हैरान
अमरोहा। सोमवार शाम घर से फरार.
उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता की कार से रिवाल्वर चुराकर ले गए चोर
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा शहर.
उत्तर प्रदेश : इन 14 शहरों में चलाई जाएगी 700 इलेक्ट्रिक बसें
उत्तर प्रदेश । नगरीय परिवहन प्रणाली.
Leave a Comment