

इस्लामाबाद। जासूसी के अारोप में पाकिस्तान में फांसी की सजा पाये भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां ने आज यहां पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह भी मौजूद थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह मुलाकात करीब 35 से 40 मिनट चली। कमांडर जाधव की मां एवं पत्नी आज दोपहर करीब साढे 12 बजे इस्लामाबाद पहुंचीं थी जहां हवाई अड्डे पर पाकिस्तानी विदेश एवं गृह मंत्रालयों के अधिकारी तथा सिंह मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हवाई अड्डे से सीधे विदेश मंत्रालय लाया गया।
वीडियो फुटेज के अनुसार विदेश मंत्रालय के बाहर पाकिस्तानी मीडिया भी मौजूद था लेकिन किसी ने उनसे कोई बात नहीं की। सिंह कमांडर जाधव की मां और पत्नी को लेकर एक काले रंग की एसयूवी में पहुंचे। वहां पहुंचने पर मेहमानों को एक ऐसे कक्ष में ले जाया गया जो कांच की मोटी दीवार से दो भागों में बंटा था। एक हिस्से में कमांडर जाधव बैठे थे। दोनों ओर अनेक वीडियाे कैमरे लगाए गए थे।
बातचीत को रिकॉर्ड करने के लिये अत्याधुनिक सेंसर लगे उपकरण लगाए गए थे। दूसरे हिस्से में कमांडर जाधव की मां एवं पत्नी की कुर्सी लगायी गयी थी जबकि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की एक महिला अधिकारी और सिंह पीछे बैठे बातचीत पर पैनी नज़र रखे हुए थे। कक्ष के दोनों ओर बातचीत इलैक्ट्रॉनिक माध्यम से हो रही थी ताकि मुंह से निकला एक भी शब्द रिकॉर्ड से बाहर ना रहे। कोई किसी को फुसफुसा कर या इशारों से भी कुछ नहीं कह सकता था। पाकिस्तान सरकार ने इसे अपने देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के जन्मदिन के मौके पर एक ‘मानवीय मुलाकात’ करार दिया था।
भारतीय समयानुसार करीब चार बजे मां और पत्नी भारी मन से पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की इमारत से निकले और इस बार एक सफेद एसयूवी में सवार हो कर भारतीय उच्चायोग के लिए रवाना हो गए जहां भारतीय राजनयिक अधिकारियों ने मां एवं पत्नी से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार कमांडर जाधव की मां एवं पत्नी दुबई होते हुए इस्लामाबाद पहुंचीं थी और वे आज ही भारत लौटेंगी। भारतीय मीडिया ने इस मुलाकात के तौर तरीकों को लेकर सवाल उठाए हैं तथा कमांडर जाधव एवं उनकी मां एवं पत्नी के बीच कांच की दीवार लगाए जाने की तीखी आलोचना की है। एजेंसी
more recommended stories
किसानों की एकजुटता ही दिलायेगी न्याय:शेखर
संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मंच का.
गृहमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
पुरानी पेंशन व सेवानिवृत्त आयु 62.
भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना
संवाददाता लखनऊ। भाजपा ने कहा कि.
यूपी में विकास की नई गाथा लिखेगा डिफेंस कॉरिडोर:शलभ
संवाददाता लखनऊ। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता.
गैरों पर करम अपनो पर सितम
संवाददाता लखनऊ। वर्ष 1968 में आयी.
अरूण जेटली ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली.
अम्बेडकर को आजादी के बाद ही मिल जाना था भारत रत्न: डा. महेन्द्र
संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश.
राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी अंबेडकर को श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,उपराष्ट्रपति एम.
अभियुक्तों को राजनीतिक संरक्षण नहीं देती भाजपा:पाण्डेय
संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के.
किसानों की आय बढ़ाने के उपाय कर रही सरकार:शाही
संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि.
Leave a Comment